फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   He walked out demanding Congressmen

मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा

Thu, 30 Jun 2016 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 30 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
 साड़ा ग्राम से बुधवार को युवक कांग्रेस की ओर से पांच सूत्री मांगो को लेकर सुरियावां ब्लाक कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। लोकसभा अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में दर्जनों की तादाद में ग्रामीण शामिल हुए। ब्लाक पहुंचे कांग्रेस के लोगों ने मांगो का ज्ञापन बीडीओ उषा पाल को सौंपा। उन्होंने मांगे शीघ्र पूरा करने की मांग की, युवा कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्रा ने उत्साह बढ़ाया। 
विज्ञापन

मांगो में सांड़ा-हरिहरपुर से सुरियावां तक मार्ग दुरूस्त कराया जाए। पिछले एक दशक से परेशान लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। सुरियावां-अभिया मार्ग जर्जर हो चुका है, उसकी मरम्मत किया जाए। सुरियावां क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 16 घंटे करने की मांग किया। किसानों पर बकाया कृषि ऋण पूरी तरह माफ करने की मांग की। वंचित किसानों को आपदा राहत का चेक वितरण किया जाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विनयशंकर राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोड़ पर विफल है, चारों तरफ भष्ट्राचार का बोलबाला है। देश और प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। जिलाध्यक्ष नीलम मिश्र ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रेमविहारी उपाध्याय, दीनानाथ, राज बहादुर, नाजिम, संजीव, विवेक, आशि पाल, अनीश,अरविन्द, शारदा,जगन्नाथ, पिन्टू,जावेद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed