{"_id":"616dc383dc9c074c43007a10","slug":"hazrat-muhammad-s-life-an-example-to-the-world-bhadohi-news-vns6179490171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत मुहम्मद की जिंदगी दुनिया के लिए नजीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत मुहम्मद की जिंदगी दुनिया के लिए नजीर
विज्ञापन
आलमपुर में ईद-ए मिलाद जलसे में नाते पाक पेश करते नातखां
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर आलमपुर नईबस्ती में रविवार की रात सीरतुन्नबी के जलसे में उलेमाओं ने पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद की जिदंगी पर रोशनी डाली। कहा कि हजरत मुहम्मद की जिंदगी दुनिया के लिए नजीर है। उन्होंने मुसलमानों से रसूल की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत की।
मौलाना अब्दुस्समद जेयाई ने कहा कि हजरत मुहम्मद की जिंदगी पूरी दुनिया के लिए एक नजीर है। हर मुसलमान को उनकी सुन्नतों पर अमल करना चाहिए।
मौलाना ने कहा कि नबी ने फरमाया है कि हर इंसान से आपसी भाईचारा और मेल मिल्लत से रहना चाहिए। मां बाप से मुहब्बत करो। नमाज और रोजा के पाबंद बनें। मौलाना ने बताया कि नबी को अल्लाह ने अपना महबूब बनाकर संसार में भेजा। जिसका जिक्र कुरआन में मिलता है। उन्होंने बताया कि जिस मुल्क में रहिए उस मुल्क से मुहब्बत कीजिए हमेशा उसके वफादार बने रहिए। किसी के धर्म को बुरा न कहें। तालीम पर कहा कि अपने बच्चे और बेटियों को अच्छी तालीम दें।
जलसे शुरुआत हाफिज बदरुद्दुजा की तिलावते कुराने पाक से हुआ। फैयाज भदोहवी, हबीब नेहाल हबीबी, आसिम जावेद, हाफिज सेराज, नसीर बनारसी, हसनैन वारसी ने नातिया कलाम पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। जलसे की निजामत हाजी आजाद खां ने किया। संयोजक सभासद हन्नान अंसारी ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।