फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Havan, Navratri looked with Kanya Pujan, worshiped by Siddhidatri on the last day

हवन-कन्या पूजन के साथ नवरात्र संपन्न, अंतिम दिन सिद्धिदात्री की हुई उपासना

Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Havan, Navratri looked with Kanya Pujan, worshiped by Siddhidatri on the last day
ज्ञानपुर से सटे घोपइला मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन नौ कन्याओं को भोजन कराते श्रद्धालु। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन के साथ बृहस्पतिवार को चैत्र नवरात्र संपन्न हो गया। अंतिम दिन जगत-जननी के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में हवन किया और कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान घरों में रघुकुलतिलक श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद इस बार वासंतिक नवरात्र का संपूर्ण पूजन श्रद्धालुओं ने मंदिरों की बजाए अपने घरों में ही किया। मंदिरों के कपाट बंद रहे और लोगों ने महामारी से निजात दिलाने के लिए आदिशक्ति से मनोकामना घर पर ही संकल्पबद्ध होकर की। महाष्टमी पर मंदिरों पर इक्का-दुक्का श्रद्धालुओं का आगमन हुआ और माता के दरबार में उन्होंने शीश झुकाया। मगर अंतिम दिन नवमी पर बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर से लगे घोपइला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा आदि समर्पित किया। इस दौरान लोक कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर इसी दिन रामनवमी भी मनाई गई। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कलश स्थापना कर महिला श्रद्धालुओं ने नवमी पूजन किया और विविध पकवान बनाए। सुबह लोगों ने उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। रामनवमी का उल्लास भले ही नगर और गांवों में बाहर कम देखने को मिला, लेकिन सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाई संदेशों की कोई कमी नहीं थी। ऐसे संदेशों से सोशल साइट्स के कई पेज पटे थे। व्हाट्सएप पर लोगों ने अपने सगे-संबंधियों और शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश भेजे।

ज्ञानपुर से सटे घोपइला मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन हवन करते श्रद्धालु।

ज्ञानपुर से सटे घोपइला मंदिर पर नवरात्र के अंतिम दिन हवन करते श्रद्धालु।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed