{"_id":"63402caecc1c226d915273f7","slug":"hands-extended-to-help-the-fire-victims-10-lakhs-collected-bhadohi-news-vns6778775180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, जमा हुए 24 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, जमा हुए 24 लाख
कलेक्ट्रेट में डीएम गौरांग राठी को सहायता राशि देने के बाद औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और ब्लॉक प?
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड में पीड़ितों के उपचार के लिए डीएम गौरांग राठी की पहल का असर दिखने लगा है। पहले दिन शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों संग आम लोगों ने छोटी-छोटी रकम से जमा राशि 24 लाख तक पहुंचा दी है। अधिकारियों ने भी अपने वेतन से पांच से लेकर 20 हजार की रकम दी है। शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अपने वेतन से एक लाख की सहायता दी। साथ ही कहा कि निधि से भी मदद की जाएगी। अभी उस पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा भदोही विधायक जाहिद बेग ने निधि से पांच लाख, औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा ने डेढ़ लाख, उद्योगपति निखिलेश मिश्र ने एक लाख और भदोही पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने एक लाख की सहायता राशि दी। अधिकारियों ने मदद में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा 20 हजार, बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने 11 हजार, डीसी मनरेगा राजाराम पांच हजार, बीडीओ सुरियावां कमलजीत सिंह 10 हजार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती 10 हजार, उपायुक्त रोजगार श्यामजी ने पांच हजार, जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी। युवा शक्ति एवं भाजपा नेता जेपी सिंह ने 20 हजार, शशांकधर दूबे ने पांच हजार, ग्राम प्रधान कलिकमवैया बिंदु दूबे पांच हजार, भक्तापुर के राजेंद्र दूबे ने 21 हजार, झिंगुरपुर के विनय सिंह ने 11 हजार, महेंद्र दूबे 10 हजार, सुनील यादव ने पांच हजार, डॉ. वीरेंद्र दूबे ने 11 हजार रूपये की सहायता दी। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जिले के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इससे पहले ही दिन 24 लाख रुपये राहत कोष में जाम हो गए। रकम की राशि आगे और भी बढ़ जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी की अपील पर शिक्षकों ने अभियान में सहयोग कर एक दिन का वेतन पीड़ितों की सहायता के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।