फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Haj applicants eyes Now Qurra's moment

हज आवेदकों की निगाहें अब कुर्रा पर आ टिकीें

Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haj applicants eyes Now Qurra's moment
हज यात्रा
मुकद्दस हज के सफर के लिए कालीन नगरी से आवेदन करने वालों 185 लोगों के किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। जिले के  हज यात्रियों का कुर्रा के जरिए पहली बार चयन होगा। इसके पहले आवेदकों की तादाद कोटे तक नहीं पहुुुंचने से वह कुर्रा में शामिल हुए बिना ही हज के सफर पर चले जाते थे।
विज्ञापन


जिले के लिए शासन से हजयात्रियों का कुल 110 सीट का कोटा निर्धारित किया गया है। इस साल आफ लाइन से 140, ऑनलाइन से 45 लोगों ने आवेदन किया है। जिलेवार सूची बनने से भदोही के कुल 185 आवेदन सामने आए हैं।
विज्ञापन


इसलिए यहां के  लिए कुर्रादाजी (लॉटरी) से हजयात्रियों के  नाम तय होने है। कुर्रां(लॉटरी) के जरिए नाम तय होने से हज आवेदकों की धुकधुकी बढ़ गई है। चूंकि कुल 185 आवेदकों में 110 को ही हज पर जाने का मौका मिलेगा। इसलिए 75 आवेदकों को मायूस होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल आवेदकों की कुर्रा को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। अब देखना है कि किसको खुशनसीबी हासिल होगी और किसे मुबारक सफर को लेकर मायूसी। वहीं जिन को हज पर जाना है उनका नाम कुर्रा में आने के लिए अजीज दुआओं में मशगूल हो गए हैं।

हज ट्रेनर हाजी आजाद बापू ने बताया कि लखनऊ  के  इंदिरा भवन में आयोजित कुर्रा में सोमवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed