फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur Nagar Panchayat will have a new building, land acquired

Bhadohi News: ज्ञानपुर नगर पंचायत का बनेगा नया भवन, मिली जमीन

Wed, 26 Nov 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur Nagar Panchayat will have a new building, land acquired
जिला मुख्यालय स्थित ज्ञानपुर नगर पंचायत को जल्द ही नया भवन मिलेगा। इसके लिए कल्याणीवीर मोहल्ले में पांच बिस्वा जमीन चिह्नित की गई है। यहां पर पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं भी रहेंगी। नगर पंचायत ने स्टीमेट बनाकर प्रशासन के पास प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत में ज्ञानपुर, खमरिया, नई बाजार, घोसियां, सुरियावां शामिल है। ज्ञानपुर के कुंवरगंज में नगर पंचायत का अपना कार्यालय है, लेकिन यह काफी छोटा है। इसके अलावा तीन से चार दशक पुराता भी हो चुका है। जिससे कर्मचारियों से लेकर सभासदों की होने वाली बैठकों में काफी दिक्कत होती है। नगर में कुल 11 वार्ड है, करीब 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। इन्हे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होती है। करीब एक साल से नए भवन के लिए चल रही कवायद धीरे-धीरे पूरी होती दिख रही है। कल्याणीवीर में जमीन मिलने के बाद नगर निकाय की तरफ से अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है। यह कार्यालय दो मंजिला होगा। इसमें एक सभागार होगा। इसके अलावा प्रेस कांफ्रेंस रूम, वाहन पार्किंग, आम आदमी को बैठने के लिए हाॅल बनेगा। ईओ, चैयरमैन का संयुक्त रूप से एक केबिन बनेगी। शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। ज्ञानपुर के प्रभारी ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि कार्यालय के नए भवन बनाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की कार्य योजना बनाई गईं है। कल्याणीवीर में जमीन चिह्नित की गई है। प्रशासन की स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed