फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gunje mother in pandals on Mahanavami Jaykare

महानवमी पर पंडालों में गूंजे मां के जयकारे

Tue, 11 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 11 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर।महानवमी पर सोमवार को दुर्गापूजा पंडालों में आकर्षक प्रतिमाओं के  दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से लेकर देर रात पंडालों में मां दुर्गा की जयकार होती रही। पंडालों में हर जुबान मां के जयकारे ही गूंजते रहे।  नगर और ग्रामीण इलाकों में भी लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद लोगों ने मेले का आनंद लिया। भीड़ से सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार, देवी गीत, रामलीला मंचन और मां के जयकारों से कोना-कोना देवी उपासना में लीन नजर आ रहा है। देवी मंदिरों और पंडालों में सुबह-शाम आस्था का सैलाब उमड़ा। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर, कागभुसुंडी आश्रम, मिश्रा मार्केट, छोटा डीह, बड़ाडीह में स्थापित पंडालों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। नवरात्र को लेकर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हवन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की गई।सुबह-शाम आरती, हवन आदि किया जा रहा है। पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा पुरानी बाजार, नगर पंचायत गली समेत विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed