{"_id":"638e46c0fc10a90300528170","slug":"gst-team-raids-three-establishments-many-hours-of-investigation-bhadohi-news-vns687128863","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम का छापा, कई घंटे जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम का छापा, कई घंटे जांच पड़ताल
विज्ञापन
घोसिया बाजार स्थित एक फर्निचर प्रतिष्ठान में जांच करती जीएसटी टीम। संवाद
- फोटो : BHADOHI
घोसिया। जीएसटी टीम ने सोमवार को घोसिया और गोपीगंज बाजार स्थित तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घंटों कागजात की जांच की। घोसिया बाजार के एक प्रतिष्ठान से 43 हजार बकाया जमा कराया। एक अन्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। गोपीगंज में टीम की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।
जीएसटी गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए टैक्स जमा न करने वालों पर टीम की नजर टेढ़ी हो गई है। टीम ने सोमवार को घोसिया के दो और गोपीगंज में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के कागजात चेक किए। घोसिया बाजार के एक प्रतिष्ठान से टीम ने 43 हजार रुपये बकाया टैक्स वसूला। दूसरे प्रतिष्ठान पर टीम को खामियां मिली। टीम ने जब प्रतिष्ठान संचालक को बकाया टैक्स जमा करने का निर्देश दिया तो उसने असमर्थता जताई। टीम ने प्रतिष्ठान के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर कार्रवाई के लिए भेजा।
इसके बाद टीम गोपीगंज पहुंची। जीएसटी ने यहां पर भी एक दुकान पर के कागजात की जांच पड़ताल की। देर शाम तक टीम की जांच पड़ताल चलती रही। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी संजय सिंह ने बताया कि घोसिया, गोपीगंज बाजार के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
घोसिया के एक प्रतिष्ठान से बकाया 43 हजार जमा कराया गया। एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। गोपीगंज में कार्रवाई चल रही है। टीम में आशीष राय, एसएस उपाध्याय, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।