{"_id":"5939a92e4f1c1ba3379c786b","slug":"grp-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRP constable suspended","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRP constable suspended
bhadohi
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर राजस्थान की दर्शनार्थी महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्लेटफॉर्म पर तमाशबीन बने रहे जीआरपी के सिपाही के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गाज गिर गई। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ वाराणसी जीआरपी को सौंप दी गई है। पीड़िता के पति की तहरीर पर जीआरपी ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित झम्मनपुर गांव में आरपीएफ के जवानों ने ताबड़तोड़ तीन बार दबिश दी। हालांकि कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
दिनदहाड़े दो महिलाओं की इज्जत पर हाथ डालने और बेरहमी से मारपीट कर उन्हें लहूलुहान करने की घटना सामने आने के बाद खड़बड़ाए रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को तेजी दिखाई। आरपीएफ इंस्पेक्टर घनश्याम और जीआरपी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में पीड़ित महिलाओं का बयान लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन के समीप स्थित झम्मनपुर गांव में फोर्स के साथ दबिश दी। हालांकि कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
इस पर पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर 12 घंटे के अंदर आरोपी हाजिर न हुए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी के मुताबिक दोनों के खिलाफ माधोसिंह जीआरपी चौकी में छेड़खानी और छिनैती का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित भी कर लिया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। केस की जांच सीओ वाराणसी को सौंपी गई है।
दीपक कुमार भट्ट, एसपी रेलवे, इलाहाबाद