{"_id":"61e319b80354c73d7052bdea","slug":"greenery-increased-in-the-carpet-city-the-scope-decreased-in-mirzapur-sonbhadra-bhadohi-news-vns63377396","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन नगरी में हरियाली बढ़ी, मिर्जापुर-सोनभद्र में दायरा घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन नगरी में हरियाली बढ़ी, मिर्जापुर-सोनभद्र में दायरा घटा
विज्ञापन
प्रकृति प्रेमियों के प्रयास, विभागीय कार्यों की बदौलत कालीन नगरी यानी भदोही जिले में दो साल के भीतर 0.59 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र बढ़ गया है। इसे पर्यावरण से जुड़े लोग भविष्य के लिए अच्छा संकेत मान रहे हैं। जैसा प्रयास बीते वर्षों में हुआ है, उसी तरह के प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए। उधर, मंडल के अन्य दोनों जिलों मिर्जापुर व सोनभद्र में 2019 से 2021 के बीच वन क्षेत्र का दायरा कम हुआ है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की द्वि-वार्षिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पता चला है कि भदोही से सटे वाराणसी और जौनपुर जिले में भी दो साल के भीतर वन क्षेत्र का दायरा बढ़ा है। वहीं मिर्जापुर मंडल के सोनभद्र और मिर्जापुर में वन क्षेत्र कम हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार जिले का कुल क्षेत्रफल 1015 वर्ग किमी है। यहां सघन वन क्षेत्र या कम सघन वन क्षेत्र नहीं है। यहां जो भी जंगल का दायरा है, वह खुला वन यानी ओपेन फॉरेस्ट ही है। इसका दायरा बढ़ा है। वर्ष 2019 से अब तक में जिले के कुल क्षेत्रफल में 0.37 फीसदी वन क्षेत्र का इजाफा हुआ है। यानी 2019 में जो दायरा 3.12 वर्ग किमी था, वह अब बढ़कर 3.71 वर्ग किमी हो गया है। जिले में कुल जंगल वाले क्षेत्र में 0.59 वर्ग किमी की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रभागीय वनाधिकारी भदोही नीरज आर्य ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी द्वि - वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में भदोही जिले का वन क्षेत्र बढ़ा है। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगें और हरियाली बढ़े। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का कहना है कि दो साल में पेड़-पौधों को लेकर अच्छा काम हुआ है। पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण पर भी जोर है। उसी की देन है कि जिले में वन क्षेत्र बढ़ा है। इसे और बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है कि जहां भी वन भूमि है, वहां अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। पर्यावरण को लेकर लोग पहले से ज्यादा जागरूक भी हुए हैं।