फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gopiganj CHC Seal

गोपीगंज सीएचसी सील

Thu, 28 May 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Gopiganj CHC Seal
सीएचसी गोपीगंज के मुख्य गेट पर लटका ताला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बृहस्पतिवार को सभी कर्मियों का सीएचसी सुरियावां में स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वैब जांच के लिए भेजा। सभी को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। अस्पताल को 29 मई तक के लिए सील किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी गोपीगंज में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। बुधवार को जहां उसके आसपास के एरिया को सील किया गया वहीं बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर सीएचसी को ही सील किया गया। सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडे ने बताया कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों की जांच सुरियावां में कराई जा रही है। अस्पताल के सभी स्टाफ की जांच के लिए सीएचसी को दो दिन के लिए सील किया गया। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को अस्पतालों में प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सुरियावां सीएचसी में 83 का स्वैब जांच के लिए भेजा जबकि 412 का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन

ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की देखरेख में 449 की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें 62 के अंदर बुखार और सर्दी के लक्षण दिखे। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय जांच कराने के लिए सभी को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed