फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goondaraj increased in BJP government, will oust them from power in 2027: Swami Prasad

भाजपा सरकार में बढ़ा गुंडाराज, 2027 में सत्ता से करेंगे बेदखल : स्वामी प्रसाद

Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Goondaraj increased in BJP government, will oust them from power in 2027: Swami Prasad
ज्ञानपुर के मुखर्जी पार्क में बोलते सर्वलोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय सह संयोजक स्वामी प्रसाद - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर (भदोही)। सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज बढ़ गया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से जनता त्रस्त है। 2027 में छोटे-छोटे दलों के सहयेाग से भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल किया जाएगा। वह रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के सहारे अल्पसंख्यक, पिछड़ों और दलितों को मतदान से वंचित करना चाहती है। देश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है। परिषदीय विद्यालयों का विलय कर गरीब के बच्चों को शिक्षा से रोका जा रहा है ताकि वे आईएएस, पीसीएस न बन सकें। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसान परेशान हैं। जबकि भाजपा के लोगों की आय चार गुनी हो गई। सरकारी संपत्तियां जो पहले फायदे में रहीं, अब वह घाटे में चल रही हैं। अंबानी और अडानी के आगे सरकार झुक गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोक मोर्चा के 11 दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इस चुनाव में प्रदेश की भाजपा शासित सरकार को बाहर करना एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक पिछड़े समाज के बच्चे की बलि दी गई। इसमें पूरे परिवार के बजाय एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए वहां के अधिकारियों से बात करेंगे। विशिष्ट अतिथि सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य ने भी भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया। इस मौके पर पन्नालाल मौर्य, शिवशंकर मौर्य, अनिल कुमार, योगेश कुमार बिंद, सुशील कुमार मौर्य, श्रीनाथ मौर्य, राजेश कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed