फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goods train saved from being a 'burning train', the train was running like a ball of fire, the gateman

Bhadohi: 'बर्निंग ट्रेन' होने से बची मालगाड़ी, आग का गोला बने दौड़ रही थी ट्रेन, गेटमैन ने देखी लपटें और फिर..

Wed, 10 May 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 02:37 PM IST
सार

गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। इससे अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। आए दिन ट्रेन में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। दो दिन पहले ही चौरी स्टेशन के पास मालगाड़ी में आग लगने की घटना हुई थी। अब भिटी स्टेशन के पहले वाराणसी से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के चार पहिए में आग लग गयी। आग का गोला बने दौड़ रही ट्रेन से अंजान चालक गंतव्य की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Goods train saved from being a 'burning train', the train was running like a ball of fire, the gateman
Bhadohi: 'बर्निंग ट्रेन' होने से बची मालगाड़ी, आग का गोला बने दौड़ रही थी ट्रेन, गेटमैन ने देखी लपटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का असर बढ़ते ही ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं तेज होने लगी है। दो दिन पहले ही चौरी स्टेशन के पास मालगाड़ी में आग लगने के कारण एक घंटे से अधिक तक रोकना पड़ा। वहीं अब एक बार फिर माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर वाराणसी से प्रयागराज जा एक मालगाड़ी मंगलवार की रात बर्निंग ट्रेन होते-होते बची। दरवासी-रजमला फाटक के पास फाटकमैन में मालगाड़ी में आग लगने की सूचना भिटी स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये पटाखे नहीं शॉर्ट सर्किट की आवाज है: जर्जर तारों में हुआ ब्लास्ट, रात में दिवाली जैसा माहौल, घबराए लोग
विज्ञापन

गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। इससे अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। आए दिन ट्रेन में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। दो दिन पहले ही चौरी स्टेशन के पास मालगाड़ी में आग लगने की घटना हुई थी। अब भिटी स्टेशन के पहले वाराणसी से प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के चार पहिए में आग लग गयी। आग का गोला बने दौड़ रही ट्रेन से अंजान चालक गंतव्य की ओर जा रहा था। इस बीच दरवासी-रजमला फाटक के पास तैनात गेटमैन मूलचंद ने मालगाड़ी के चक्कों से आग की लपटों को उठता देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना भिटी स्टेशन मास्टर मिथिलेश सिंह को दी। जिसके बाद स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों ने आवश्यक जांच-पड़ताल की। इसके बाद उसे गंतव्य की ओर से रवाना किया। स्टेशन मास्टर मिथिलेश सिंह ने बताया कि मालगाड़ी वाराणसी से प्रयागराज जा रही थी। इस बीच अज्ञात कारण से मालगाड़ी के चक्कों में आग लग गई थी। हालांकि फाटकमैन की सूचना के बाद उसपर काबू पा लिया गया और एक घंटे जांच-पड़ताल के बाद उसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed