{"_id":"696552fe4c858479a20f2b00","slug":"girls-will-now-get-hot-rotis-in-kasturba-schools-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-137511-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं को मिलेंगी अब गर्म रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कस्तूरबा स्कूलों में छात्राओं को मिलेंगी अब गर्म रोटियां
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बेटियां को अब गर्म रोटी खाने के लिए मिलेगी। 4.25 लाख रुपये से प्रति घंटे दो हजार रोटी बनाने वाली मशीन खरीदी जाएगी। इसके साथ ही कॉमर्शियल वाशिंग मशीन और जनरेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। जिले में छह ब्लॉकों में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। किन्हीं कारणवश पाचवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं को यहां प्रवेश दिलाया जाता है। दो साल पहले तक यहां पर छठवीं से आठवीं तक कक्षाएं चलती थीं, लेकिन साल 2025 से इंटर तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पांचों कस्तूरबा विद्यालयों में 500 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। सभी विद्यालयों में बच्चों को गर्म भोजन परोसने के लिए पर्याप्त संख्या में रसोइयों की तैनाती के साथ ही कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन की सुविधा दी जा रही है।
दो लाख रुपये से कॉमर्शियल वाशिंग मशीन और 1.5 लाख रुपये से जेनरेटर खरीदने के लिए विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।
जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रितेश दीक्षित ने बताया कि मानक के अनुसार मशीन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर आपूर्ति की जाएगी।