फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster Act invoked against four accused in cannabis smuggling case

Bhadohi News: गांजा तस्करी के चार आरोपियों पर लगाया गया गैंगस्टर एक्ट

Fri, 25 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against four accused in cannabis smuggling case
औराई। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग लीडर आमिर निवासी प्रयागराज समेत चार को कुछ माह पहले 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है। इस तरह के कृत्य में लिप्त गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही गैंग लीडर आमिर निवासी बुढ़वा, घूरपुर, प्रयागराज के साथ कलीम साह निवासी कोसफरा, कोरांव, साहिल निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज और विनोद कुशवाहा निवासी कोसफरा, कोरांव, प्रयागराज को 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनका आर्थिक लाभ के लिए अवैध मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का काम करता था। ऐसे में चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed