{"_id":"64ff66c86674f5b1f901b3d4","slug":"girls-murder-case-police-comes-closer-to-the-revelation-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-3061-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती हत्याकांड: खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती हत्याकांड: खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद शव जलाने के मामले में पुलिस को ठोस साक्ष्य मिल गए हैं। इससे जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में कई लोगों से पूछताछ भी कर ली है।
गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के समीप गत शनिवार को बॉक्स में जला हुआ युवती का शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल, स्वाट टीम सहित दो थानों की पुलिस को लगाया। शुरुआती एक सप्ताह में तो पुलिस को कोई खास साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी सबूत हाथ लग गए। कुछ प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी से पुलिस को काफी मदद मिली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि युवती की हत्या के मामले में पुलिस को ठोस साक्ष्य मिले हैं। मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा हो जाएगा।