फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   girl committed suicide by hanging due to upset by scolding of family members

युवती ने किया सुसाइड: परिजनों की डांट से नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, फंदे से लटककर मौत को लगाया गले

Tue, 24 Sep 2024 06:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर गांव में एक युवती ने घरवालों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। उसने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या किया। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging due to upset by scolding of family members
मृतका की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
कौलापुर निवासी निजामुद्दीन के चार बेटे औन तीन बेटियां हैं। वे घर पर ही सिलाई का काम करते हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी सहाना बानो (18) थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह पूरा परिवार सोमवार की रात खाना-पीना खाकर सो गया। इस बीच सहाना ने घर के कमरे में अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। 
विज्ञापन


सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात सहाना को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट लगाई। उन्हें यह पता नहीं था कि बेटी ऐसा कदम उठा लेगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed