{"_id":"6161ea378ebc3e6241111aac","slug":"girl-caught-chain-snatcher-woman-bhadohi-news-vns616258846","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने चेन स्नैचर महिला को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने चेन स्नैचर महिला को धर दबोचा
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली से चंद कदम दूर शनिवार को दोपहर महिला गिरोह द्वारा एक दूसरी युवती के गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया गया। युवती उनके मंसूबे को भांप कर ई-रिक्शा से कूद गई। तब तक ई-रिक्शा चालक भी उन महिलाओं के मंसूबों को भांपते हुए रिक्शा रोक दिया। हालांकि इस दरमियान तीन चेन स्नैचर भागने में सफल हो गईं। जबकि चौथी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। युवती तरन्नुम की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी हो कि नगर के तकिया कल्लन शाह निवासी निजामुद्दीन मंसूरी की पुत्री तरन्नुम अजीमुल्लाह चौराहे से ई- रिक्शा से स्टेशन रोड मुल्ला तालाब किसी दुकान पर खरीदारी करने जा रही थी। तरन्नुम के भाई चांद ने बताया कि जब उसकी बहन कोतवाली के पास एक्सिस बैंक के सामने पहुंची थी तभी चार महिलाएं ई-रिक्शा रोक कर बैठ गईं। बैठते ही उसकी बहन तरन्नुम के गले में हाथ डालकर चेन खींचने लगी।
चांद ने बताया कि अपने गले से चेन बचाने के लिए उसकी बहन रिक्शा से बाहर कूद गई। रिक्शा भी ठहर गया। दूसरे लोगों ने भी पूरा वाकया देखा और उसकी मदद को दौड़े। इतना होते-होते तीन महिलाएं मौके से फरार होने में कामयाब हो गईं जबकि चौथी को धर दबोचा गया। तब तक तरन्नुम ने फोन कर अपने परिजनों को भी बुला लिया। इस बाबत कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज नहीं है। तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।