फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ghazipur victorious in senior boys

Bhadohi News: सीनियर बालकों में गाजीपुर विजयी

Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur victorious in senior boys
जखनिया के वृंदावन स्थित महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति इंटर कॉलेज के परिसर में 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य शिवपूजन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीनियर बालकों में गाजीपुर पहले, जौनपुर दूसरे, सब जूनियर बालकों में चंदौली प्रथम, वाराणसी द्वितीय, सीनियर बालिकाओं में जौनपुर पहले, गाजीपुर दूसरे, सब जूनियर बालिका में जौनपुर प्रथम, चंदौली द्वितीय रहा। सभी विजेता टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकों में बाबूलाल सोनकर, समीर लाल, राकेश कुमार राय, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. विजेंद्रनाथ पांडेय, मारकंडेय यादव, अजय राय, अनिल विश्वकर्मा, उदयभान सिंह, बृजेश पांडेय, छविनाथ मिश्रा, मंडल सचिव गोपाल प्रसाद उपस्थित थे। संचालन सुदामा राम विश्वकर्मा, राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुभाष सिंह, लालजी साही, प्रदीप कुमार सिंह, संजीव सिंह कुशवाहा, मीरा यादव, कृष्णमुरारी लाल श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed