{"_id":"62c71ba2b89e0463c4512020","slug":"get-vaccinated-be-yourself-safe-make-others-aware-too-bhadohi-news-vns662821039","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगवाएं टीका, खुद रहें सुरक्षित औरों को भी करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगवाएं टीका, खुद रहें सुरक्षित औरों को भी करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की नसीहत दी जा रही है। साथ ही वैैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। देश में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस आंकड़े में कालीन नगरी के युवा, बुजुर्ग, किशोर सभी की सहभागिता है। यहां 95 फीसदी से ज्यादा लोगों ने टीका लगवा लिया है। जो नहीं लगवाए हैं वे लगवा रहे हैं। यहां के संभ्रांत लोग, अधिकारी जन-जन से अपील करते हैं कि कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। यदि पहली डोज लगवाई है तो समय पूरा होने पर दूसरी और दूसरी डोज का समय पूरा होने पर बूस्टर डोज लगवाएं।
समाज के जागरूक लोगों की मानें तो कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। टीका लगवाकर सतर्कता से रहेंगे तो यह बीमारी दूर ही रहेगी। साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग हर बैठक में, हर सभा में कोविड नियमों का पालन करने की सलाह देता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि कोरोना का टीका लगवाने से कैसे लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है। कालीन नगरी के हीरो यानी जिन्हें लोग आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपील की है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। औरों को भी जागरूक करें।