फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get the work done, after today the banks should be closed for four days

निपटा लें काम, आज के बाद चार दिनों तक बंद रहें बैंक

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Get the work done, after today the banks should be closed for four days
भदोही। त्योहारी सीजन में जब बाजार में नगदी कि किल्लत होने लगती है तो लोग बैंकों की ओर भागते हैं। बृहस्पतिवार को दीपावली है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भइयादूज जैसे पर्व साथ लगे होने से बृहस्पतिवार से तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। चौथा दिन रविवार होने से बैंक लगातार चार दिन बाद सोमवार को खुलेंगे। इससे बाजार में नगदी की किल्लत होना तय है। लोगों ने जिला प्रशासन से बैंकों के एटीएम खुला रखने तथा उनमे नगदी की उपलब्धता पर गौर करने की मांग की है। चार दिन बैंक बंदी से पूर्व बुधवार को बैंक खुले रहेंगे। इसलिए कहा जा रहा है कि नगदी निकासी की आवश्यकताएं चाहे बैंक से या एटीएम से निकाल लें नहीं तो नगदी के लिए भटकना पड़ सकता है। एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे। इसलिए बुधवार को बैंक खुलने के बाद अब सीधे सोमवार को ही खुलेंगे। बैंक बंदी को देखते हुए मंगलवार को भी बैंकों में भारी भीड़ रही तथा लोग नकदी की व्यवस्था करने में लगे रहे। इस बीच कैश की किल्लत के बीच लोगों को आशंका है कि चार दिन तक बंदी के बीच एटीएम साथ देंगे भी या नहीं। आभूषण व्यवसायी संजय कुमार सेठ ने कहा कि अक्सर दो दिन के लिए बंदी के बीच एटीएम खाली हो जाते हैं। इस लिए बैंक प्रशासन को व्यवस्था मुकम्मल रखने के लिए बेहतर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed