फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get off at the store recovered 70 bags Nutrition

दुकान पर उतर रहा 70 बोरी पोषाहार बरामद

Sun, 28 Dec 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Get off at the store recovered 70 bags Nutrition
 बच्चों एवं गर्भधात्री महिलाओं को मिलने वाला पौष्टिक पोषाहार के कालाबाजारी का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। एसडीएम ने औराई चौराहे से थोड़ी दूरी पर स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारकर ट्रक से उतर रहा 70 बोरी बाल पोषाहार बरामद किया।
विज्ञापन


यह पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र पर न जाकर किराना व्यवसायी के यहां उतर रहा था।
 एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाल पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र पर न जाकर बाजार में उतरने की सूचना मिली थी।

चौराहे से चंद कदम की दूरी पर उपरौठ गांव के सामने जीटी रोड पर एक किराना व्यवसायी के यहां ट्रक में पोषाहार उतर रहा था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उतर रहे 70 बोरी पोषाहार बरामद किया।
विज्ञापन


 इस दौरान गाड़ी चालक को हिरासत पोषाहार को बरामद कर औराई पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है।

 उधर पूछताछ में चालक मुन्ना ने स्वीकार किया कि सवरा गंभीरसिंहपुर और हथियाडीह गांव का पोषाहार था। इस संबंध में सीडीपीओ शहनाज परवीन का कहना है कि जब तक कार्यालय पर मौजूद थी तब तक पोषाहार नहीं लोड हुआ था, उनके जाने के बाद ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी, जो भी कर्मचारी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed