फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get coach indicator rectified in 24 hours: ADRM

24 घंटे में ठीक कराएं कोच इंडिकेटर : एडीआरएम

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Get coach indicator rectified in 24 hours: ADRM
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भदोही रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित करने को लेकर गंभीर हैं। बृहस्पतिवार को जहां जनशिकायत निरीक्षक ने भदोही स्टेशन का दौरा किया था वहीं शुक्रवार को अचानक अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन

एडीआरएम का विशेष रूप से साफ सफाई पर ध्यान रहा। रेलवे स्टेशन के इलेट्रानिक कोच इंडिकेटर काम न करने पर भी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे के अंदर ठीक कराने और प्लेटफार्म संख्या दो पर अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंड को बंद कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीआरएम दोपहर 2 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण में उनका खास ध्यान साफ सफाई पर था। सर्कुलेटिंग एरिया में पानी लगे होने पर वहां जाकर देखा तो मैनहोल का ढक्कन नहीं था। इसके बाद प्लेटफार्म के दोनो प्लेटफार्मों के प्रवेश द्वार से लेकर सल्कुलेटिंग एरिया तक में कई जगह कूड़ा पड़े होने का संज्ञान लेते हुए मातहतों से सवाल जवाब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र और सामान्य टिकट खिड़की के निरीक्षण के बाद वहां एक एक खिड़की का संचालन देख कर उन्होंने दोनों बुकिंग खिड़कियों को आपस में मर्ज कर एक जगह पर करने के संकेत दिए। इसके अलावा उन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। प्लेटफार्म एक पर पार्किंग व्यवस्था में अनियमितता की शिकायत पर साथ मौजूद सीएमआई से पूछताछ कर व्यवस्था सुधार का अल्टीमेटम दिया। कहा कि अवैध वसूली व टिकट में दलाली पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं। इस मौके पर उनके साथ सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक आरसी मीना, सहायक मंडल अभियंता निहाल अहमद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके पाल, सीएमआई सुबोध विश्वकर्मा, धनंजय कुमार व स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह भी थे।

दूसरी एटीवीएम लगवाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षालय में एडीआरएम की नजर एटीवीएम मशीनों पर पड़ी तो उसके लेकर जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि मशीन तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी है। इस पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में तकनीकी विभाग से लिखा पढ़ी कर इसे दुरुस्त कराएं अथवा इसके स्थान पर दूसरी मशीन लाकर स्थापित कराएं। एडीआरएम ने मशीनों को प्रतीक्षालय से हटवा कर स्टोर में रखवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed