{"_id":"60d707708ebc3e2d9d01b5c0","slug":"general-public-upset-with-bjp-s-policies-congress-bhadohi-news-vns5969493167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान:कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नीतियों से आम जनता परेशान:कांग्रेस
विज्ञापन
अभोली। कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार को अभोली के बौरीबोझ गांव में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि व पार्टी जिलाध्यक्ष माबूद खान ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की गतिशीलता की समीक्षा कर मिशन-2022 की सफलता के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में शासन सत्ता का सुख भोगने वाली सरकार की गलत नीतियों से आम जनता की परेशानी बढ़ी है। एक माह माह में पेट्रो पदार्थों का दाम डेढ़ दर्जन से अधिक बार बढ़ाकर सरकार ने अपनी मंशा भी साफ कर दिया है कि वह सिर्फ पूंजीपतियों की है गरीबों की नहीं। उदाहरण है कि दाम बढ़ने से आर्थिक संपन्नता वालों को कोई असर नहीं है लेकिन खेतों में हाड़तोड़ मेहनत, रिक्शा, ठेला, पटरी, फुटपाथ, गुमटी, मजदूरों की रसोई फीकी पड़ चुकी है। कारण है कि डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ने से वाहन भाड़ा भी बढ़ा है। थोक और फुटकर दुकानदार जब महंगा सामान पाएंगे तो वह खरीदर से तीन गुना लाभ पाने के लिए आम गरीब परिवारों की कमर तोड़ेंगे ही। अभोली ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि सरकार की नीतियों से ऊब चुकी जनता अब जवाब देने के लिए तैयार है। आने वाले समय में सफलता तभी मिलेगी पार्टीजन एकजुट होकर ब्लाक, न्याय पंचायत पर मजबूत होंगे। इस मौके पर अशोक बिंद, प्रेमबिहारी उपाध्याय, रामश्रृंगार पाठक, रमेश दुबे, नाजिम अली, आनंद मौर्य, रत्नेश सिंह, सुरेश गौतम, राजेश दुबे, वसीम अंसारी, सीताराम यादव, जजलाल राय, सिद्धार्थ मिश्रा, दशरथ बिंद, राजन दुबे, मोहनलाल, लल्लन शर्मा, रमाशंकर बिंद आदि रहे।