{"_id":"bd8d2950f49959a54602acbc84664e0b","slug":"gazipur-defeated-st-thomas-first-made-gopiganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर को हराकर सेंट थॉमस गोपीगंज बना अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर को हराकर सेंट थॉमस गोपीगंज बना अव्वल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
अब यह टीम स्टेट लेवल की प्रतियोगिता खेलने के लिए ग्रेटर नोयडा जाएगी। इससे पूर्व हुए दो सेमीफाइनल मुकाबलों में सेंट थॉमस गोपीगंज ने सेंट मेरी भदोही को और सेंट जॉन गाजीपुर ने डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल वाराणसी को हराया।
प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर दिव्या वर्मा ने हवा में गुब्बारा छोड़कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
पूर्वांचल की आई विभिन्न टीमों ने एक दूसरे से मुकाबला किया। पहला सेमी फाइनल सेंट थामस स्कूल गोपीगंज और सेंट मैरी स्कूल भदोही के बीच खेला गया। इसमें गोपीगंज की टीम ने भदोही को हराया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मैच डब्ल्यू एच स्मिथ वाराणसी और सेंट जान स्कूल गाजीपुर के बीच हुआ। जिसमें गाजीपुर ने वाराणसी को हराया। फाइनल मुकाबले में सेंट थामस गोपीगंज ने सेंट जान गाजीपुर को दोनों सेट में 25-25 अंक प्राप्त कर पराजित किया।
अंत में सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में बेहतर डिफेंसर विकास प्रसाद सेंट जान गाजीपुर, श्रेष्ठ अटैकर अमित यादव गाजीपुर, श्रेष्ठ सेंटर अभिषेक उपाध्याय सेंट थामस गोपीगंज को नामित किया गया। सेंट थामस स्कूल गोपीगंज की प्रधानाचार्य बृंदा सैम ने खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक सैम अब्राहम ने कोच और रेफरी का आभार जताया। प्रतियोगिता का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी भदोही, धर्मवीर सिंह ने किया।