फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gayatri worshipers did a city tour by placing an urn on their forehead

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gayatri worshipers did a city tour by placing an urn on their forehead
सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के कूड़ी खुर्द गांव में शुक्रवार को गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा वैदिक विधि-विधान पूर्वक शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गायत्री उपासकों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। कलश यात्रा गांव के दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर गंगा तट पर पहुंची। जहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में गंगा जल भरकर श्रद्धालु गायत्री महामंत्र के उद्घोष के बीच गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर विद्वानों ने वैदिक विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के तमाम गांवों की धर्मप्रेमी महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वेद पाठी बहनों के धाराप्रवाह वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। 18 अक्तूबर तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक हवन पूजन और शाम 3 से 6 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे कथा वाचक सुरेंद्र शर्मा, त्रिपदा आश्रम करवधिया के प्रमुख पं. सुधाकर नाथ तिवारी, बाबाराम तिवारी, विधानचंद दुबे, शिवचंद शुक्ला, संजय दुबे, मनोज दुबे, सुनील चौबे, राकेश तिवारी सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed