{"_id":"5da215548ebc3e0173478129","slug":"gas-risav-bhadohi-news-vns488695660","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी आग,हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से लगी आग,हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के बनमालीपुर गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लगने से परिवार समेत पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। पीड़िता रतन कुमारी ने जिला प्रशासन से निरीक्षण कराकर मुआवजा की गुहार लगाई है।
रतन कुमारी पत्नी लालजी तिवारी का आरोप है कि खमरिया स्थित एजेंसी से उन्होंने शुक्रवार को सिलिंडर मंगवाया था। एजेंसी कर्मी ने उसे बिना चेक किए ही सिलिंडर दे दिया था। शाम को खाना बनाते समय गैस रिसाव से भीषण आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और बुझाने का प्रयास करते आग ने दो कमरों को आगोश में लेते हुए गृहस्थी के सामान जलाकर राख कर दिया। काफी प्रयास के बाद आसपास के लोगों ने बालू, मिट्टी आदि फेंक कर आग को बुझाया। मामले में एजेंसी और थाने में प्रार्थनापत्र दिया गया है। एजेंसी कर्मी शिवधनी ने बताया कि घटना के बाद सिलिंडर की जांच कराई गई, लेकिन वह लीकेज नहीं था। शिकायकर्ता ने रेग्यूलेटर लगाने में गड़बड़ी की थी, जिसके कारण आग लगी। एजेंसी ने रेग्यूलेटर को भी बदल दिया है।