फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Garbage pile next to the shop

दुकान के बगल में लगा कूड़े का ढेर

Mon, 14 Feb 2022 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Garbage pile next to the shop
नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या 19 और 20 में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पास सफाई के अभाव में कूड़े का ढेर लग गया है। कूड़े से दुर्गंध निकलने के कारण आसपास सहित आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कार्डधारकों को भी परेशानी होती है। राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों ने कूड़े की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

कार्डधारक रन्नो देवी, जगजीत, विशुन ने बताया कि जिस स्थान पर कोटे की दुकान खोलकर कोटेदार राशन वितरण कर रहे हैं, वहीं बगल में कूड़े का ढेर लगा है। इससे दुर्गंध निकलने के कारण काफी परेशानी होती है। वहां खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो जाता है। कार्डधारकों ने साफ-सफाई व्यवस्था मुकम्मल कराने की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक डीके यादव ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed