{"_id":"6956d316505f3bc021071d0f","slug":"gangster-act-imposed-on-accused-who-withdrew-money-by-changing-atm-cards-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-136971-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले तीन आरोपियों आदित्य सिंह निवासी रानीपुर जिला मऊ, हिमांशु सिंह और युवराज सिंह निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 26 नवंबर 2025 को तीनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। वे कार से जौनपुर से भदोही के रड़ई गांव में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ अब गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 अगस्त को खानापुर गोपीगंज के अनुज कुमार पांडेय का एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये, एक सितंबर को भदोही के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा रजपूरा में लगे एटीएम में घुसकर कार्ड बदलकर खाते से 99,747 रुपये निकाल लिए थे। दोनों पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।