फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ganga yatra in bhadohi 2

जल जीवन है तो गंगा भी जीवन

Wed, 29 Jan 2020 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
ganga yatra in bhadohi 2
ज्ञानपुर। जल अगर जीवन है तो गंगा जीवनदायिनी है। जिस प्रकार पेड़-पौधे जीवन का सहारा हैं, उसी तरह गंगा जीवन का आधार है। आइए संकल्प लें कि पतित पावनी गंगा को प्रदूषित नहीं होने देंगे। इसमें गंदगी, मृत जानवरों का शव आदि नहीं प्रवाहित करेंगे। यह बातें पशुधन और मत्स्य विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने बुधवार को डेरवां गंगा घाट पर गंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही। कहा कि गंगा किनारे के गांवों को पवित्र बनाने का अभियान इसीलिए चलाया गया है कि गंगा की पवित्रता बनी रहे। उन्होंने गंगा तटवर्ती गांवों के लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।
विज्ञापन

गंगा की निर्मलता और अविरलता का संकल्प लेकर बिजनौर और बलिया से शुरू हुई गंगा यात्रा बुधवार को जिले में गहमागहमी के बीच हुई। जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने डेरवा गंगा घाट पर गंगायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा विभिन्न घाटों और गंगा किनारे स्थित गांवों से होते हुए सीतामढ़ी पहुंची। इस दौरान गंगा को स्वच्छ रखने, गंगा किनारे के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने और पौधरोपण बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। प्रभारी मंत्री सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे डेरवा गंगा घाट पर पहुंचे। ज्ञानपुर से निकले मंत्री के काफिले का गोपीगंज, ककराही और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। डेरवा घाट पर गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन कर गंगा पूजन कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा के निमित्त सरकार की मंशा बताई। कहा गंगा जीवन का आधार है। यही मानकर प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे योजना के तहत गंगा बचाओ अभियान चलाया। गंगा के संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया गया। गंगा को निर्मल रखने के लिए गंगा किनारे के गांवों को भी पवित्र बनाने का अभियान सरकार ने चलाया है। सभी गांवों में घर-घर शौचालय और एक खेल मैदान हो, यह व्यवस्था की जा रही है। किनारे के गांवों में गंगा को निर्मल बनाने के लिए किनारे के सभी गांवों में जाएंगे और जनजागरण करेंगे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि गंगा को स्वच्छ रखने में मदद करें और गंगा में गंदगी और मृत जानवर आदि न फेंकें। खास तौर पर इस अभियान का यही मकसद है। गंगा किनारे के गांवों को पूरी तरह स्वच्छ बनाना है। मिर्जापुर से जो यात्रा सीतामढ़ी में आ रही है, इसे उसके साथ जोड़ना है। कहा कि गंगा किनारे के गांवों के किसानों को जैविक खेती के लिए सरकार प्रोत्साहन देने जा रही है। जो किसान बागवानी लगाना चाहता है तो उद्यान विभाग और लकड़ी वाले पौधों के लिए वन विभाग किसानों को पौधे उपलब्ध कराएगा। इसके बाद यात्रा रामपुर के लिए रवाना हुई। गंगा यात्रा के रथ पर प्रभारी मंत्री के साथ भदोही सांसद रमेश चंद्र बिंद, भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। सीतामढ़ी में गंगा यात्रा के मद्देनजर प्रदर्शनी लगाई गई और पशुपालकों का पंजीकरण करने के साथ ही लोगों में पौधे वितरित कराए गए। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रतिभा की चमक बिखेरी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए थे, जिनका प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

-
ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को दिया मांग पत्र
गंगा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर डेरवा के ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र दिया। इसमें घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क और छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग मुख्य रूप से शामिल रही। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या के लिए प्रत्येक जिले में दो-दो वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गाय को हमारी संस्कृति में माता माना जाता रहा है। उसे बेसहारा न बनाएं। पशुओं को बेसहारा न छोड़ें, उन्हें पालें। सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन आप भी ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रामपुर घाट पर पक्का पुल
ज्ञानपुर। डेरवा के बाद गंगा यात्रा लेकर रामपुर गंगा घाट पहुंचे प्रभारी ने रामपुर पीपा पुल की जगह पक्का पुल का निर्माण कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष की मांग पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पक्का पुल के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सभी को ल्आवास दिलाने की बात कही। सरकार की अन्य योजनाओं का भी गुणगान उन्होंने किया। गुलौरी गांव में यात्रा कुछ देर के लिए रुकी और परिषदीय विद्यालय में प्रभारी मंत्री ने जलपान किया। इसके बाद यात्रा सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed