फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga in spate, boat operations stopped, water level rising by 2 cm per hour

Bhadohi News: गंगा में उफान, नौका संचालन बंद, दो सेमी प्रतिघंटे से बढ़ रहा जलस्तर

Fri, 18 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ganga in spate, boat operations stopped, water level rising by 2 cm per hour
सीतामढ़ी। जिले में बुधवार की देर रात से मूसलाधार बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। गंगा के जल स्तर में बुधवार को स्थिरता आ गई थी, लेकिन रात भर हुई बारिश से बृहस्पतिवार को जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाना शुरू हो गया है। जिले में बृहस्पतिवार को दिन में तेज पुरवा हवा चलने के कारण गंगा में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थीं। गंगा में समुद्र जैसा नजारा दिख रहा था। गंगा में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच कर समुद्रीय नजारे को देखते रहे। शाम को हवा स्थिर होने के बाद जलस्तर में बढ़ाव दिखा। दूसरी तरफ गंगा ने ऊफान की स्थिति आने से जिले के तीनों गंगा घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से नौका संचालन बंद करा दिया गया है। सीतामढ़ी सहित तीनों घाटों पर नौका संचालन बुधवार से बंद है। नौका संचालन बंद होने से गंगा आर-पार आने जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। गंगा पार के तमाम छात्र-छात्राएं सीतामढ़ी के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में पढ़ने आते हैं, लेकिन नौका संचालन बंद होने से ऐसे छात्र-छात्राओं का स्कूल आना बंद है। गंगा में अभी ऊफान की स्थिति है। ऐसे में नदी में नौका संचालन खतरनाक है। एक्सइएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि 76.630 मीटर दर्ज किया गया है। बताया कि वर्तमान में दो सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed