फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gang busted for taking loans by keeping fake gold in banks five arrested

Bhadohi News : बैंकों में नकली सोना रखकर लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 07:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

बैंकों में नकली सोना रखकर लोन लेने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनकी निशानदेही पर करीबियों की तलाश जारी है। बता दें कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि इस पूरे गिरोह में जिम्मेदारी तय थी कि कौन क्या करेगा।

विज्ञापन
Gang busted for taking loans by keeping fake gold in banks five arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैंकों में नकली सोना रखकर लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया। नौ लाख 38 हजार का सोना बरामद करते हुए सुनार समेत पांच लोगों को रविवार को जेल भेज दिया। उनके करीबियों की तलाश में पुलिस अब जुट गई है। गिरोह में शामिल सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई थी।सोना लाने, ग्राहकों को सेट करने और बैंक के बैलुअर से तालमेल बनाने का काम अलग-अलग लोगों को दी गई थी।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बैंकों से फर्जी तरीके से गोल्ड लोन कराने और नकली सोने का लालच देकर ठगी करने की घटनाओं के चार मुकदमों में पुलिस जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को इंडियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीत कुमार ने नकली सोना बैंक में जमा कर गोल्ड लेने की शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू किया। इसके अलावा 29 मार्च को ज्ञानपुर, 22 अक्तूबर 2024 को यूबीआई गोपीगंज के प्रबंधक राजन संडेवार और 22 अक्तूबर 2024 को सेंट्रल बैंक गोपीगंज के क्षेत्रीय प्रमुख दुर्गेश एन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें नकली सोना बैंक में जमा कर अनधिकृत तरीके से गोल्ड लोन लेने का मामला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात में पुलिस टीम ने वन विभाग कार्यालय गिराईं से गिरोह के सरगना राजू सेठ, लाल साहब निवासी श्रीपुर ज्ञानपुर, अखिलेश कुमार पांडेय निवासी पूरेगुलाम, श्याम सुंदर पाल निवासी गुलौरी, धीरज कुमार निवासी पूरेगुलाम को गिरफ्तार किया। उनके पास से 104.25 ग्राम सोना बरामद किया। जिसकी कीमत नौ लाख 38 हजार है।


एएसपी ने बताया कि गिरोह में विक्की बादशाह उर्फ शिवम उमर और पल्टू उर्फ आनन्द नकली सोना उपलब्ध कराते थे। लाल साहब और श्याम सुंदर पाल लोगों को कुछ पैसे का लालच देकर उन्हे ग्राहक बनाकर उनके नाम पर बैंकों में नकली सोना जमा कर फर्जी तरीके से गोल्ड लोन करते। गिरोह में शामिल राजू सेठ जो विभिन्न बैंकों में आभूषण जांच के लिए अधिकृत बैलुअर से सेटिंग करता।



आरोपियों ने बताया कि अब तक 30 घटनाएं उनकी तरफ से की गई। एएसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों एवं करीबियों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed