फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganesh Pugnotsv boom

गणेश पूजनोत्सव की धूम

Wed, 14 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 14 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Pugnotsv boom
न्यू गणेश उत्सव मंडल की ओर से गोपीगंज नगर में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकला जुलूस।
 नगर क्षेत्र में गणेश पूजा का दौर अपने चरम पर पहुंच गया है। विभिन्न मोहल्लों और मार्गों पर पंडालों में स्थापित आकर्षक गणेश प्रतिमाओं की पूजा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई पंडालों में बुधवार को आरती और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

भदोही नगर में 26 और नईबाजार में 12  स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कई प्रतिमाओं में गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने खुद मेहनत कर प्रतिमाएं और पंडाल सजाए हैं। भगवान गणपति की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन

पुरानी बाटा गली को पूरी तरह से सजा संवार कर मुख्य द्वार पर आकर्षक गेट बना दिया गया। बिजली के झालरों का भी इस्तेमाल किया गया है। गणेश पूजा समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष की गई आकर्षक सजावट का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु आकर्षित हो रहे हैं। यहां बुधवार को महाआरती के बाद जागरण का आयोजन किया गया है। उधर बाल गोपाल गणेश पूजनोत्सव समिति द्वारा मेन रोड पर आकर्षक पंडाल सजाकर बुधवार को ही भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया है। अहमदगंज श्रीराम जानकी मंदिर, श्री गणेश पूजा समिति रजपूरा, श्री गणेश पूजनोत्सव समिति रेलवे क्रासिंग पर भी आकर्षक सजावट के साथ प्रतिमाओं की स्थापना से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिंचे चले आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भक्ति गीतों पर भक्तजन झूमते नजर आए। श्री  गणेश पूजा महासमिति के अध्यक्ष विनीत कुमार बरनवाल ने बताया कि भदोही और नईबाजार में स्थापित कुल 38 प्रतिमाओं को गुरुवार को ऊगापुर नहर में ले जाकर विसर्जित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed