फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gajiya overbridge ready, waiting for its inauguration

गजिया ओवरब्रिज तैयार, लोकार्पण का इंतजार

Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gajiya overbridge ready, waiting for its inauguration
अहमदगंज गजिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लगभग बन कर तैयार है। सेतु निगम के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को भी इसे अंतिम रूप देने में लगे रहे। लोकार्पण कब और कैसे होगा, यह जिला प्रशासन को तय करना है। ओवरब्रिज के सर्विस लेन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत होने पर पहुंचे पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने नागरिकों के साथ ही सेतु निगम के सहायक अभियंता विजय त्रिपाठी से बात की।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने उन्हें बताया कि ओवरब्रिज की पेंटिंग कार्य अंतिम चरण में है। ओवरब्रिज की सड़क निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण कब होना है, यह तय करना जिला प्रशासन का काम है। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद सेतु निगम अब सर्विस लेन का कार्य पूरा करने की तैयारी कर रहा है। वहां के लोगों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक से शिकायत की थी। विधायक से लोगों ने यह भी कहा कि यदि नाली की व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो सीवर और नाली जाम होने की स्थिति में गंदा पानी उनके घरों में घुस सकता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अश्वनी जायसवाल, नवीन चौरसिया, राकेश गुप्ता, विकास सेठ, उत्कर्ष सेठ आदि ने पूर्व विधायक से शिकायत की कि कार्यदाई संस्था के लोग मनमाना तरीके से काम करा रहे हैं। इन लोगों ने मानक के अनुरूप सर्विस लेन के निर्माण की मांग की। शिकायत सुनने के बाद पूर्व विधायक ने सहायक अभियंता से सीवेज निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने और मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों की शिकायतों को जिलाधिकारी तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed