फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fruit prices increased in the month of Saavan, up to Rs 50 per kg

Bhadohi News: सावन में बढ़े फलों के दाम, 50 रुपये प्रतिकिलो तक की तेजी

Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fruit prices increased in the month of Saavan, up to Rs 50 per kg
ज्ञानपुर। सावन महीने में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। लगभग 50 रुपये प्रतिकिलो तक भाव में तेजी देखी जा रही है। ज्ञानपुर के फल कारोबारी जगदीश सोनकर ने बताया कि मंडी में फलों की आवक भरपूर हो रही है। सावन के महीने में फल की खपत बढ़ जाती है। इस कारण जहां से फलों की आवक हो रही है वहीं से फलों के भाव में तेजी हो गई है। फलों के भाव फुटकर बाजार ही नहीं थोक बाजार में भी बढ़े हैं। सावन में सबसे अधिक बिक्री रविवार और सोमवार को हो रही है। बाकी के दिनों में बाजार सामान्य है।
विज्ञापन

सबसे महंगा बिक रहा सेब
वैसे से सभी फलों के दाम बढ़े हैं। लेकिन इन दिनों सबसे महंगा सेब बिक रहा है। कारोबारी जगदीश सोनकर ने बताया कि इस समय मंडी में तीन वेरायटी के सेब आ रहे हैं। सबसे अधिक महंगा बाहर का सेब है। जो 250-300 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बारिश से सस्ता हुआ अमरूद

बाजार में महंगे फलों के बीच ग्राहकों को राहत देने वाली खबर यह है कि अमरूद सस्ता हो गया है। फल कारोबारी जगदीश ने बताया कि बारिश के कारण स्थानीय अमरूद की फसल भी बाजार में आ गई है। इस कारण अमरूद के भाव में 20 रुपये की कमी आई है। इससे पहले दूसरे प्रदेश से आने वाला अमरूद बाजार में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फल के रेट
फल - 15 दिन पहले अब
सेब - 180 - 250
आम - 50 - 80
अमरुद - 60 - 40
पपीता - 60 - 100
केला 50 - 70
अनार 120 - 140
नाशपाती - 60 - 80
अन्नास - 70 - 80
नोट- सभी के दाम प्रतिकिलो में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article