फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   From minister to officer did yoga

मंत्री से लेकर अफसर तक ने किया योग

Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
From minister to officer did yoga
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को सुबह कालीन नगरी योगमय हो गई। स्कूल से लेकर प्राइवेट संस्थानों तक में जगह-जगह योगाभ्यास किया गया। सभी ने योग साधना कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला। ज्ञानपुर के जीआईसी सहित जिले के सौ से अधिक स्थानों पर लगे शिविर में एक साथ दो लाख लोगों ने योगाभ्यास किया। मंत्री से लेकर अफसरों तक ने योग करके निरोगी बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग की शुरूआत करीब तीन हजार साल पूर्व हुई थी। योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी को मिलकर योग करना चाहिए। इससे शरीर निरोगी बनता है। सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दूबे, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एसके चक, बीएसए बीएन सिंह आदि मौजूद थे। इसके साथ ही पतंजलि योग समिति की ओर से जिले के 50 स्थानों पर भी योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य संदेश योगी एवं साथियों ने वृक्षासन, अर्धचक्रासन, दंडासन, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उधर, सरपतहां स्थित न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज बिजेंद्र कुमार शैलत संग अन्य न्यायिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में योग शिविर लगाया गया। इसमें बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में प्राचार्य डॉ. अंजलि सिंह की देखरेख में योग दिवस मनाया गया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में योग शिक्षक राजेश शुक्ला ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र, दीनानाथ बरनवाल आदि मौजूद रहे। काशिराज इंटर कॉलेज औराई में योगाचार्य डॉ. अशोक शुक्ला ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर एसडीएम लालबाबू दूबे, डॉ. अंबरीष दूबे, कोतवाल अजय सेठ आदि मौजूद रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य बृज किशोर त्रिपाठी ने योगाभ्यास का नेतृत्व किया। प्राथमिक विद्यालय चकमांधाता डीघ, कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनैचा में योगाभ्यास कराया गया। रोही बाजार के बगीचे में प्रशिक्षक धर्मेन्द्र तिवारी की देखरेख में योग शिविर लगाया गया। इस मौके पर हौसिला प्रसाद पाठक, अशोक, दिनेश शुक्ला, रामसागर, विशाल पाठक आदि मौजूद रहे। डायट परिसर में प्राचार्य विकास चौधरी के मार्गदर्शन में योग शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक धीरज सिंह और प्रियंका पांडेय ने योग की बारीकियों को सिखाया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के सभी 16 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed