फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Frightened by the BJP, SP: Dimple

सपा से घबराई भाजपा : डिंपल

Tue, 07 Mar 2017 12:58 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Tue, 07 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को कहा कि सपा से भाजपा घबरा गई है। इसी कारण प्रधानमंत्री और उनका कैबिनेट तीन दिनों से काशी में डेरा डाले है। 11 मार्च को परिणाम आएगा तो कुछ लोगों को हार्टअटैक आ जाएगा। प्रधानमंत्री तीन साल से मन की बात कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री युवाओं को लैपटॉप, स्मार्ट फोन देने की बात कर रहे हैं। वह औराई के खमरिया में सपा की औराई प्रत्याशी मधुबाला पासी और सुभाषनगर के चकप्रेमगिरी में ज्ञानपुर से सपा प्रत्याशी रामरति बिंद के समर्थन में  जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

 उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि विकास का ढिंढोरा पीटने वाले तीन साल में काम कराए होते तो काशी की गली-गली में वोट नहीं मांगना पड़ता। अच्छे दिन की सरकार ने नोटबंदी का कारनामा किया। सांसद ने इसे देश का सबसे गलत निर्णय बताया। कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, काला धन खत्म करने के नाम पर सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ दिया गया। देश की गरीब जनता, किसान परेशान हुए। न तो भ्रष्टाचार थमा और न ही आतंकवाद। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बसपा को पत्थर वाली सरकार कहते हुए कहा कि तीन बार भाजपा से रक्षाबंधन मना चुकी बुआजी चौथी बार राखी लेकर इंतजार कर रही हैं। महिलाओं से आग्रह किया कि आठ मार्च को वोट डालते समय पीं की आवाज होने के बाद ही ईवीएम से हटें। इसके पूर्व डिंपल यादव ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की। खमरिया में सभा का संचालन रामयज्ञ पाल और सुभाषनगर में ओम प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed