फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraud of 46 lakhs in five bodies of the district

Bhadohi News: जिले के पांच निकायों में 46 लाख की धाधंली

Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 46 lakhs in five bodies of the district
ज्ञानपुर। जिले के नगर निकायों व विकास प्राधिकरण में सरकारी पैसे की जमकर घपले बाजी की गई है। मंगलवार की सीएजी की रिपोर्ट में जिले की एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पांचों निकायों में कुल 46 लाख 83 हजार 264 रुपये की घपलेबाजी की गई है। जिसमें सबसे अधिक घोसिया नगर पंचायत में 21 लाख रुपये के गोलमाल हुआ है। इसके अलावा भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में भी 6 लाख 15 हजार 474 रुपये की गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन

नगरों में विकास के लिए सरकार हर साल अलग-अलग मदों से करोड़ों रुपये भेजती है। जिससे पेयजल, बिजली, नाली, इंटरलाकिंग सहित अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाते हैं। सीएजी की रिपोर्ट में निकायों के साथ विकास प्राधिकरणों में अनिमितता, पैसे के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में गोपीगंज नगर पालिका में चपरासी तौकीर अली को समय से पहले वेतन वृद्धि कर दिया गया। जिससे 39 हजार 128 रूपये का अपव्यय हुआ। इसी तरह ज्ञानपुर नगर पंचायत में स्वागत द्वार के निर्माण में बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के कार्य की मात्रा को बढ़ाकर ठेकेदार को लाभ पहुंचाया गया। जिसमें चार लाख 23 हजार का अनियमित भुगतान का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

वहीं घोसिया नगर पंचायत में भी जमकर मानकों की अनदेखी हुई है। जिसमें बिना किसी शासनादेश के नगर के कई स्थानों पर ब्रेकर बनाकर नौ लाख 63 हजार का अनियमित भुगतान हुआ। इसके अलावा नगर में निर्माण कार्य में बिना सक्षम अधिकारी के स्वीकृति के आगणन की मात्रा से अधिक चार लाख 18 हजार खर्च किया गया। इसी तरह नगर में ही बोर्ड की स्वीकृति के बिना ही छह लाख 91 हजार रूपये का नियम विरूद्ध भुगतान किया गया। घोसिया नगर पंचायत में करीब 21 लाख का घपला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक खमरिया में भी विभिन्न निर्माण कार्य में बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के विभिन्न मदों से 15 लाख 67 हजार का भुगतान हुआ, पूरी तरह से अनियमित एवं अमान्य है। सुरियावां नगर पंचायत में बिना आवश्यकता के विद्युत पोलों के लिए एलईडी लाइट क्रय किया गया। सीएजी के रिपोर्ट में पांच लाख 81 हजार का अधिक भुगतान दिखाया गया है। इस तरह पांच निकायों में कुल 46 लाख 83 हजार 264 रुपये की अनियमितता सामने आई है।
-----------------------------

बीडा में भी लाखों का गोलमाल
ज्ञानपुर। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में भी लाखों का गोलमाल किया गया है। जिसमें 2016-17 में भवन की बिक्री के लिए कार्रवाई न किए जाने के कारण 2 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई। इसी तरह बिना विचलन स्वीकृति कराए ही कार्य की मात्रा बढ़ाकर ठेकेदार को तीन लाख 85 हजार रुपये का अधिक भुगतान कर दिया गया। इस तरह सीएजी के रिपोर्ट के मुताबिक बीडा में 6 लाख 15 हजार 474 रुपये का गोलमाल हुआ है।
क्या है सीएजी
ज्ञानपुर। नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक पद है, जो भारत सरकार तथा सभी प्रादेशिक सरकारों के सभी तरह के लेखों का ऑडिट करता है। जिसमें पब्लिक सेक्टर की कंपनी भी दायरे में आती है। यह संस्था पूर्णतया स्वतंत्र रूप से काम करती है। इसमें सरकार का भी किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed