फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four injured including driver in collision of vehicles

वाहनों की टक्कर में चालक समेत चार घायल

Fri, 30 Oct 2020 04:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Four injured including driver in collision of vehicles
गोपीगंज। शुक्रवार की अलसुबह छतमी और गिराईं पावर हाउस के पास वाहनों की टक्कर हो जाने से चालक राजेश यादव (35) गांधीनगर बलिया, राजेश विश्वकर्मा (40) जगदीशपुर-चंदौली, सुरेश यादव (35) समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पहली घटना छतमी के पास उस समय हुई जब ओवरलोड गिट्टी लादकर प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक चालक ने पहले से खड़े कंटेनर में टक्कर मार दिया। टक्कर जोरदार होने के कारण आसपास के लोग आंख मलते हुए मौके पर पहुंच कर कंटेनर की केबिन में राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा फंस गए। गैस कटर से केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना गिराई में हुई जहां पिकअप चालक को झपकी आ जाने के कारण खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया, जिससे पिकअप के आगे का हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया और संजय यादव सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डीएस ओझा ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज कर वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर आवागमन को सुचारु बनाया। पहली घटना में घायल राजेश यादव और राजेश विश्वर्मा को अधिक चोट आने के कारण ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed