{"_id":"5f9bf1778ebc3e9b9a4fb0d3","slug":"four-arrested-for-cow-slaughter-bhadohi-news-vns555543338","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। थानाक्षेत्र के बिछिया गांव के दुबाइन का तारा पर बृहस्पतिवार की रात गोहत्या का मामला सामने आया। इससे खलबली मच गई। देखते ही देखते हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर फोर्स तैनात की गई है।
बृहस्पतिवार शाम को तालाब के किनारे कुछ ग्रामीण शौच करने गए थे। उसी दौरान वहां पर तीन मवेशी मृत हालत में मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ अराजतत्व गोहत्या के लिए उन्हें यहां लाए थे। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। ऊंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया। जिला प्रशासन की ओर से नामित तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया। मेडिकल टीम में डीघ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शुक्ला, जंगीगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम सिंह और औराई के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन श्रीनिवासन शामिल रहे।
उधर तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने टीम ने पांच घंटे में घटना का खुलासा किया। आरोपी शाहिद, राहुल, अरुण नट और राहुल नट निवासी बिछियां के खिलाफ गोवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि दोषियों से सख्ती से निपटा जाएगा। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।