फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   four and find corona patient

कोरोना के चार मरीज और मिले, संख्या 138

Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
four and find corona patient
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में एक प्रवासी और एक आशा कार्यकर्ता समेत चार नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। इनमें 31 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

भदोही सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक मंगलवार को 210 लोगों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। इनमें चार लोगों को छोड़कर शेष 206 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। औराई क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी 43 वर्षीय प्रवासी गत दिनों दिल्ली से गांव आया था। 25 जून को उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को रिपोर्ट मिली तो वह पॉजिटिव निकला। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में कस्टम क्लीयरेंस का व्यवसाय करते हैं। दिल्ली से गांव के लिए निकलने से पूर्व 17 जून को उन्होंने वहां कोरोना टेस्ट कराया था, लेकिन उसमें निगेटिव आया। इसके बाद 23 जून को भदोही के लिए रवाना हुए। यहां हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए। खमरिया क्षेत्र के हृदयनारायणपुर गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति का सैँपल 26 जून को लिया गया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव पाए गए। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। कालीन कंपनी में काम करने वाले एक पॉजिटिव सहयोगी के संपर्क में आने के कारण वह भी पॉजिटिव हो गए। इसके अलावा सुरि
विज्ञापन

यावां सीएचसी में काम करने वाली 38 वर्षीय आशा कार्यकर्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 26 जून को ही उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। सभी संक्रमित मरीजों को भदोही सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। मरीजों को एंबुलेंस से आइसोलेशन सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed