फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four and a half thousand candidates left PET

साढ़े चार हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पीईटी

Sat, 15 Oct 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four and a half thousand candidates left PET
जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में हुई जिसमें 4498 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। पहले दिन केंद्रों पर गहमागहमी का माहौल रहा। विधिवत जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पर परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावक पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे के बाद जांच कर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 9326 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4498 अनुपस्थित रहे। केएनपीजी कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज सहित अन्य केंद्रों के बाहर आठ से 10 की संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। जिससे परीक्षा के दौरान आसपास कोई भटक नहीं सका। परीक्षा खत्म होने के बाद केएनपीजी कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिसकर्मियों के सतर्कता से जाम नहीं लग सका। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई अनुचित साधन के साथ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में 4498 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि रविवार को भी 15 केंद्रों पर पूर्व निर्धारित पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। पीईटी परीक्षा केंद्रों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क रहा। शनिवार को विभागीय टीम जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, काशिराज महाविद्यालय इंटर कालेज औराई, गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज समेत अन्य कालेजों के मुख्य गेटों पर तैनात रहकर परीक्षार्थियों को खानपान की गुणवत्ता को लेकर जागरूक किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि मानक के विपरीत खाद्य सामान का सेवन परीक्षा के समय सेहत बिगाड़ सकता है। 16 अक्तूबर को भी टीम परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगी। इस मौके पर ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed