फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLC was managed, approval revoked

पूर्व एमएलसी की प्रबंधकी गई, अनुमोदन निरस्त

Tue, 30 Aug 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Former MLC was managed, approval revoked
ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी एवं पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र की प्रबंधकी भी चली गई। महर्षि शिवव्रत लाल इंटर कॉलेज राधास्वामी धाम में वर्ष 2020 के अनुमोदन को डीआईओएस ने पिछले शनिवार को निरस्त कर दिया। डीएम आर्यका अखौरी की ओर से कराई जांच में शिकायतें सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी निवासी कौलापुर ने 21 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि प्रबंध समिति में सगे संबंधी को शामिल किया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर धनउगाही की गई है। इसके बाद डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। एसडीएम ज्ञानपुर और एनआरएलम उपायुक्त और जिला विद्यालय निरीक्षक की तीन सदस्यीय टीम बनी। जांच समिति ने 20 अगस्त को जांच आख्या डीएम को सौंपी। इसमें प्रबंध समिति में सगे-संबंधी होने की शिकायत की पुष्टि हुई। इस प्रकरण में डीएम ने डीआईओएस को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआईओएस ने जांच समिति की आख्या के आधार पर 21 अप्रैल 2020 के प्रबंधकीय अनुमोदन को निरस्त कर दिया। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुमोदन निरस्त किया गया है। इसको प्रभावी बनाने के लिए आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed