फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   former MLA Vijay Mishra close friend luxurious house attached bhadohi

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का आलीशान मकान कुर्क, दो करोड़ 20 लाख है कीमत

Wed, 12 Apr 2023 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित 83 से अधिक मामलों में पूर्व विधायक आगरा की जेल में बंद हैं। जिला प्रशासन पूर्व विधायक सहित उनके करीबियों की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
former MLA Vijay Mishra  close friend  luxurious house attached bhadohi
पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का आलीशान मकान कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या, लूट और दुष्कर्म सहित अन्य कई गंभीर मामलों में आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पूर्व विधायक के करीबी सुरेश केशरवानी की दो करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने कोईरौना थाना क्षेत्र के नारेपार में दो मंजिला इमारत को कुर्क किया। पूर्व विधायक विजय मिश्र इन दिनों आगरा जेल में है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित 83 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


पांच अप्रैल को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अदालत ने विजय मिश्र के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का नारेपार उपरहार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला मकान कुर्क करने का आदेश दिया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 20 लाख है। बुधवार को नारेपार पहुंची पुलिस व राजस्वकर्मियों की टीम ने डुगडुगी बजाते हुए दो मंजिला इमारत को कुर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

यह आलीशीन मकान आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुरेश केशरवानी 2006 से अपराध जगत में रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में भवन को कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed