फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra appeared in court amid tight security in Bhadohi, charges framed in gang rape case

भदोही: कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए पूर्व विधायक विजय मिश्र, सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोप तय

Sat, 26 Mar 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 10:52 AM IST
सार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित दर्जन भर से अधिक मामलों में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में निरुद्ध हैं। शुक्रवार को उनकी पेशी की खबर लगते ही समर्थकों की भीड़ न्यायालय के बाहर जुट गई।

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra appeared in court amid tight security in Bhadohi, charges framed in gang rape case
भदोही में सरपतहां स्थित कोर्ट में पेशी के लिए जाते ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को भदोही में एमपी/एमएलए कोर्ट में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ आरोप तय हो गए। उनके साथ प्रकरण में नामजद उनका पौत्र विकास मिश्र भी कोर्ट में पेश हुआ।दुष्कर्म मामले में अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के एक अन्य मामले में एसटीएफ ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी।  रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित दर्जन भर से अधिक मामलों में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी पेशी की खबर लगते ही समर्थकों की भीड़ न्यायालय के बाहर जुट गई। सुबह करीब 11.15 बजे कड़ी सुरक्षा में विजय मिश्र को एमपी/एमएलए कोर्ट ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां अधिवक्ताओं ने अपने तर्क रखे। करीब एक घंटे तक सुनवाई के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ आरोप तय हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अगली सुनवाई सात अप्रैल को

उनके अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला, आनंद शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्र और रीमा पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म मामले में अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।  वहीं संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक सीजेएम साबिया खातून के कोर्ट में पेश हुए। जहां पर एसटीएफ ने 14 दिन की रिमांड मांगी। 

विजय मिश्र को अगस्त 2020 में मध्य प्रदेश के आगर जिले में मालवा से गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह आगरा के सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। पूर्व विधायक पर उनके ही रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा सामूहिक दुष्कर्म, धमकी सहित कई अन्य केस दर्ज हैं। पूर्व विधायक के अलावा मुकदमे में उनके बेटे विष्णु मिश्र, बेटी सीमा मिश्र, डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित कई करीबी भी शामिल है। 

आल इज वेल, योगी हमारे भी सीएम 

एमपी/एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पेश होने आए पूर्व विधायक विजय मिश्र समर्थकों को देख भावुक हो गए। चुनावी हार का शिकन भी चेहरे पर नहीं दिखा। कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय चलते-चलते पत्रकारों से कहा कि सब आल इज वेल है। योगी के सीएम बनने के सवाल पर कहा कि वह हमारे भी सीएम हैं। इस दौरान पूर्व एमएलसी और पत्नी रामलली मिश्रा और बेटी रीमा पांडेय से भी बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed