फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   former MLA Vijay Mishra and son present in court in gang misdeed case in bhadohi court

Bhadohi: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र और बेटा कोर्ट में पेश, एसटीएफ प्रभारी का बयान दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 05:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु को कड़ी सुरक्षा के बीच भदोही जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। मामले की अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी। 

विज्ञापन
former MLA Vijay Mishra and son present in court in gang misdeed case in bhadohi court
कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट सुबोध सिंह की अदालत में पेश किया गया गया। जहां एसटीएफ प्रभारी और आरोपी विष्णु मिश्र का बयान दर्ज किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई की तिथि तय की गई।

विज्ञापन


आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में जिरह चल रही है। बुधवार को आगरा जेल से पूर्व विधायक विजय मिश्र और लखीमपुर जेल से बेटा विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां एसटीएफ के प्रभारी अमित श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया। पूर्व विधायक के बेटे का भी बयान दर्ज किया गया। जिरह के लिए अगली तारीख सात जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में विवेचक का बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed