फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA's son summoned in AK-47 case

Bhadohi News: एके-47 मामले में पूर्व विधधयक का बेटा तलब

Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's son summoned in AK-47 case
ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे से जुड़े मुकदमों की सोमवार को अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई। जिसमें एके-47 मामले में कोर्ट ने उनके बेटे को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है, जबकि संपति हड़पने के मामले में सिर्फ वादी की जिरह हो सकी। अगली सुनवाई चार फरवरी को तय की गई। एसीजेएम साधना गिरी की अदालत में अपराध संख्या 230 /22 पेट्रोल पंप पर एक 47 बरामदगी और रिमांड मामले की सुनवाई हुई। जिसमें पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद कुमार शुक्ला ने पुलिस की वीडियोग्राफी को लेकर निजी संस्थान के फोरेंसिक जांच रिपोर्ट प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा प्रार्थना पत्र दिया कि दिल्ली में विष्णु मिश्रा की बहन के आवास पर पुलिस और विपक्षी की ओर से अवैध असलहा और मादक पदार्थ रखने का प्रयास किया गया। जिसमें तहरीर और मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र की प्रति भी दिया। कोर्ट ने मामले में पूर्व विधायक के बेटे को व्यक्गित रूप से तलब करते हुए 25 जनवरी को सुनवाई की तारीख नियत की। इसी तरह रिश्तेदार की संपति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक और उनका बेटा कोर्ट में पेश नहीं हो सका। एफटीसी प्रथम की अदालत में वादी कृष्ण मोहन तिवारी की जिरह हुई। इस मामले में अगली तारीख चार फरवरी को नियत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed