फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former head was shot in an election rivalry

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी थी गोली

Wed, 23 Jun 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Former head was shot in an election rivalry
थानाक्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार की रात में पूर्व प्रधान संजय दूबे को गोली मारने की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेजा गया। पंचायत चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान को गोली मारे जानेे की बात सामने आई है। इस क्रम में बुधवार को सुरियावां थाने में सीओ भदोही प्रयांक जैन ने मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान संजय दूबे और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर वे खुन्नस खाए हुए थे। सोमवार शाम को पूर्व प्रधान को अकेले देख विवाद हो गया। इसके बाद राहुल पांडेय ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी जिससे पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देश पर सुरियावां पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मंगलवार की रात में पुलिस ने बनकट गांव के एक आरा मशीन के पास से आरोपी राहुल पांडेय, अंकित दूबे, संदीप दूबे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दुबे, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed