फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former council head returning home from Banaras dies in road accident

Bhadohi News: बनारस से घर लौट रहे पूर्व प्रधान पति की सड़क हादसे में मौत

Thu, 19 Feb 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Former council head returning home from Banaras dies in road accident
मृतक जावेद। फाइल फोटो
औराई। जयरामपुर गांव के पास मंगलवार की रात में बाइक की टक्कर से माधोसिंह की पूर्व प्रधान इसरतजहां के पति जावेद (55) की मौत हो गई। वे वाराणसी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माधोसिंह निवासी जावेद मंगलवार को वाराणसी गए थे। शाम सात बजे वे जयरामपुर के पास बस से उतरे। हाईवे के दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन पर जा रहे थे कि सर्विस लेन पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे जावेद घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी औराई लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां लेकर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर सपा नेता केेश नारायण यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, डॉ. सनवारूल हक, प्रधान शहबाज, पूर्व चेयरमैन घोसिया एबरार, बहाल नेता भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर परिजन घर गए। मृतक को दो बेटे और पांच बेटियां हैं। एक बेटी की 25 मार्च को शादी है। घटना के बाद परिजन परेशान हो गए। भाई एजाज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed