{"_id":"620661574d9abb6d53464d46","slug":"form-taken-in-the-name-of-46-including-mla-vijay-mishra-bhadohi-news-vns63803280","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: ज्ञानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों को लेकर उहापोह की स्थिति, विधायक विजय मिश्र सहित 46 के नाम पर लिए गए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: ज्ञानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों को लेकर उहापोह की स्थिति, विधायक विजय मिश्र सहित 46 के नाम पर लिए गए पर्चे
Fri, 11 Feb 2022 06:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:45 PM IST
सार
मौजूदा विधायक विजय मिश्रा जेल से ही चुनाव लड़ने के मूड में हैं। शुक्रवार को उनके प्रतिनिधि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए चार सेट में पर्चा लिया।
विज्ञापन
nomination
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतिम चरण में सात मार्च को भदोही की तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी ने नामांकन नहीं किया। ज्ञानपुर के मौजूदा विधायक विजय मिश्र सहित 46 लोगों के नाम पर पर्चे लिए गए।
विज्ञापन
सूचना विभाग के अनुसार ज्ञानपुर विधानसभा सीट से कुल 19 पर्चे लिए गए, जबकि औराई से 17 और भदोही से 10 पर्चे लिए गए। हर चुनाव में चर्चा का विषय रहने वाली ज्ञानपुर सीट से अभी प्रत्याशियों को लेकर उहापोह की स्थिति है। यहां सपा ने पहले वाले घोषित प्रत्याशी की जगह पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद को टिकट दिया है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने सुरेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। बसपा से उपेंद्र सिंह प्रभारी हैं। भाजपा ने अभी तक यहां से पत्ता नहीं खोला है। वहीं, मौजूदा विधायक विजय मिश्रा जेल से ही चुनाव लड़ने के मूड में हैं। शुक्रवार को उनके प्रतिनिधि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए चार सेट में पर्चा लिया।
विज्ञापन